Home मध्यप्रदेश BJP leader Sunil Namdev is no more in Mandla | मंडला में...

BJP leader Sunil Namdev is no more in Mandla | मंडला में भाजपा नेता सुनील नामदेव नहीं रहे: नागपुर के अस्पताल में ली अंतिम सांस, सांसद-मंत्री ने दी श्रद्धांजलि – Mandla News

70
0

[ad_1]

सुनील नामदेव बीजेपी के पूर्व जिला महामंत्री रह चुके थे।

Google search engine

मंडला जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिला महामंत्री सुनील नामदेव का बुधवार सुबह नागपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 56 वर्ष के थे। देर शाम उन्हें कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

.

व्यापारियों ने शोक में दुकानें बंद की

नामदेव बिछिया के प्रतिष्ठित पत्रकार और अग्रणी कृषक थे। उन्होंने भाजपा जिला महामंत्री, राज्य कृषि मंडी बोर्ड सदस्य और बिछिया कृषि उपज मंडी अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उनके निधन की खबर से पूरे जिले में शोक छा गया। बिछिया के व्यापारियों ने शोक में आधे दिन अपनी दुकानें बंद रखी।

सुनील नामदेव के निधन की खबर पर उनके घर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सुनील नामदेव के निधन की खबर पर उनके घर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने उन्हें पार्टी का मजबूत स्तंभ बताते हुए सभी पार्टी कार्यक्रम स्थगित कर दिए। सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने उन्हें अपना भाई और मार्गदर्शक बताया।

बिछिया के कांग्रेस विधायक नारायण सिंह पट्टा ने कहा कि राजनीतिक विचारधारा अलग होने के बावजूद सामाजिक क्षेत्र में उनकी कार्यशैली समान थी।

कई बीजेपी नेताओं ने सुनील नामदेव को श्रद्धांजलि दी

कई बीजेपी नेताओं ने सुनील नामदेव को श्रद्धांजलि दी

शाम को उनकी पार्थिव देह बिछिया पहुंची। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे, रामप्यारे कुलस्ते समेत दोनों दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, किसान और व्यापारी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here