Home मध्यप्रदेश Three youths died in a vehicle accident in Maihar | मैहर में...

Three youths died in a vehicle accident in Maihar | मैहर में वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत: चौथा घायल सतना रेफर, चारों बाइक से सरलानगर की ओर जा रहे थे – Maihar News

65
0

[ad_1]

एम्बुलेंस से सरलानगर रोड से तीन शवों को सिविल अस्पताल लाया गया है।

Google search engine

मैहर में एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं चौथा गंभीर रूप से घायल है। घटना रविवार रात 8 से साढ़े 8 के बीच सरलानगर रोड की है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि टक्कर किस वाहन ने मारी है।

.

घटना उस समय हुई जब चारों युवक बाइक पर सवार होकर मैहर से सरलानगर की ओर जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

हादसे में इनकी हुई मौत

मृतकों में शैलेन्द्र कुशवाहा (25), अमित दहिया (24) और रजनीश कुशवाहा (25) शामिल हैं। तीनों मैहर के ग्राम डांडी के रहने वाले थे। घायल युवक आनंद कुशवाहा (20) धनवाही का रहने वाला है। बताया गया कि चारों युवक पढ़ाई करते थे। इनके परिजन खेती करते हैं। तीनों मृतकों के सिर में गंभीर चोट लगी थी। इससे खून अधिक बह गया।

घायल आनंद कुशवाहा सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घायल आनंद कुशवाहा सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मैहर सिविल अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि तीनों शवों को मर्चुरी में रखवाया गया है। घायल को सिर में गंभीर चोट लगी है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद सतना रेफर कर रहे हैं।

पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है। इस हादसे से अस्पताल में परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे के बाद अस्पताल में मौजूद लोगों के चेहरे भी मायूस हो गए।

हादसे के बाद अस्पताल में मौजूद लोगों के चेहरे भी मायूस हो गए।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here