Home मध्यप्रदेश 5 arrested in cow slaughter case on Eid, two absconding | ईद...

5 arrested in cow slaughter case on Eid, two absconding | ईद पर गोवंश वध मामले में 5 गिरफ्तार, दो फरार: हिंदू समाज ने रैली निकालकर किया विरोध प्रदर्शन, सोमवार को झिरन्या बंद का आह्वान – Khargone News

60
0

[ad_1]

खरगोन जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के अंबाडोचर में ईद के दिन गोवंश वध का मामला सामने आया। पुलिस को रविवार सुबह टावर के पास नाले में गोवंश वध की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 में से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Google search engine

.

आरोपियों में सत्तार, अमीन, इमरान, जब्बार और तनवीर शामिल हैं। अकबर और रईस नाम के दो आरोपी अभी फरार हैं।

पुलिस ने आरोपियों से अलग-अलग थैलियों में मटन जब्त किया। स्थानीय पशु चिकित्सक से कराई गई जांच में 5 साल के नर गोवंश की पुष्टि हुई है।

घटना के विरोध में सकल हिंदू समाज ने रविवार शाम 5 बजे रैली निकाली। समाज ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सोमवार को झिरन्या बंद का आह्वान किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

हिन्दू समाज के लोगों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया।

हिन्दू समाज के लोगों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here