Home मध्यप्रदेश Farmer’s son became Agniveer in Rajgarh | राजगढ़ में किसान का बेटा...

Farmer’s son became Agniveer in Rajgarh | राजगढ़ में किसान का बेटा बना अग्निवीर: घोड़ी पर निकाला जुलूस, 21 जून को बड़ौदा में ज्वॉइनिंग; पिता किसानी करते हैं – rajgarh (MP) News

60
0

[ad_1]

राजगढ़ जिले के जटामड़ी गांव के सोनू दांगी ने अग्निवीर योजना के तहत गोवा मडगांव में साढ़े सात महीने की सैन्य ट्रेनिंग पूरी की है। रविवार को पहली बार गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। स्वागत में डीजे के साथ जुलूस निकाला गया।

Google search engine

.

जुलूस छापीहेड़ा के बाबा रामदेव भंडारे से शुरू हुआ। यह नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए दो किलोमीटर दूर जटामड़ी गांव तक पहुंचा। युवाओं ने देशभक्ति गीतों और नारों के साथ जुलूस में हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने रास्ते में पुष्पवर्षा कर सोनू का स्वागत किया।

कौर ऑफ सिग्नल शाखा में हुई नियुक्ति सोनू किसान कैलाश दांगी के इकलौते बेटे हैं। उन्होंने छापीहेड़ा के सरस्वती विद्या मंदिर से प्रारंभिक शिक्षा ली। इसके बाद खिलचीपुर से बीएससी और भोपाल से उच्च शिक्षा प्राप्त की। पढ़ाई के साथ उन्होंने सेना में जाने का सपना देखा। कड़ी मेहनत से अग्निवीर योजना में चयन हुआ। सेना की कौर ऑफ सिग्नल शाखा में उनकी नियुक्ति हुई है।

सोनू अब ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटे हैं। वे 20 जून को गुजरात के बड़ौदा जाएंगे। 21 जून को उनकी ज्वॉइनिंग निर्धारित है।

सोनू दांगी।

सोनू दांगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here