Home मध्यप्रदेश Bounty murder accused arrested from Morena | मुरैना से पकड़ाया हत्या का...

Bounty murder accused arrested from Morena | मुरैना से पकड़ाया हत्या का आरोपी,6 माह से था फरार: सास की गोली मारकर की थी हत्या, पत्नी को भी मारी थी गोली, चेन्नई में काटी फरारी – Gwalior News

59
0

[ad_1]

सास की हत्या और पत्नी की हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी विष्णु शर्मा।

Google search engine

ग्वालियर में सास की गोली मारकर हत्या और पत्नी की हत्या के प्रयास के मामले में फरार 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी विष्णु शर्मा को क्राइम ब्रांच ने मुरैना से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी छह महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जिस पर पुलिस ने

.

आरोपी को पकड़े जाने के बाद पता लगा कि वह ट्रक चालक है और वह 6 महीने से चेन्नई में फरारी काट रहा था। हाल ही में मुरैना आया था, लेकिन उससे पहले पुलिस को सूचना मिल गई। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उससे हत्या के मामले में पूछताछ कर रही है।

डीएसपी क्राइम ब्रांच नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया-

QuoteImage

आरोपी को पकड़ने के लिए जिम्मेदारी थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच अमित शर्मा और उप निरीक्षक रमाकांत उपाध्याय को दी थी। इसके बाद से ही पुलिस टीम को आरोपी की तलाश में लगाया था। पांच दिन पहले पता चला था कि आरोपी विष्णु शर्मा को मुरैना में देखा गया है। इसका पता चलते ही क्राइम ब्रांच की टीम उसकी तलाश में जौरा पहुंचाई गई। जिसके बाद से ही क्राइम ब्रांच उसकी निगरानी में लगी थी। शुक्रवार की रात संदेही व्यक्ति बाइक से आता दिखा तो क्राइम ब्रांच ने उसे पकड़ा और पूछताछ कर उसे ग्वालियर ले आई है।

QuoteImage

ऐसे समझिए पूरा मामला ग्वालियर के मोहना थाना क्षेत्र के दौरार निवासी राजो उर्फ राजवती निवासी ने खेरिया जौरा निवासी विष्णु शर्मा से दूसरी शादी दो साल पहले की थी। एक साल तक विष्णु ने उसे ठीक रखा और फिर उसकी मारपीट करना शुरू कर दिया। जिस पर नवंबर 2024 में वह नाराज होकर मां मीरा के पास मोहना लौट आई थी। जिसके बाद विष्णु उसे लेने पहुंचा तो मां ने मारपीट की शिकायत करते हुए उसे भेजने से इनकार कर दिया था। जिससे नाराज होकर वह उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया था।

17 नवंबर 2025 की रात वह मां के साथ सो रही थी कि तभी रात को विष्णु उसके घर पहुंचा और उसकी मां को गोली मार दी। इसके बाद दूसरी गोली राजो को मार कर फरार हो गया। गोली लगने से मीरा की मौत हो गई और उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए भर्ती कराया था। इस मामले में पुलिस ने विष्णु के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here