[ad_1]

घटना शनिवार दोपहर माडा थाना क्षेत्र की है।
सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र में एक महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। घटना शनिवार दोपहर की है। घायल महिला वीरमति प्रजापति ग्राम छतौली की रहने वाली हैं।
.
वीरमति अपनी बेटी के घर ओबरी गांव आई थी। वहां से वह तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल में गईं। इसी दौरान जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया।
सूअर ने महिला के पेट का एक हिस्सा नोच लिया। घायल महिला को बैढन के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
वन विभाग ने लोगों को समझाइश दी- अकेले जंगल न जाए
बरगमां रेंज के रेंजर सागर शुक्ला ने बताया कि इस घटना के बाद तेंदूपत्ता तोड़ने जाने वाले ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम लोगों को समझा रही है कि वे अकेले जंगल के अंदर न जाएं।
विभाग ने यह भी बताया कि शासन के नियमों के अनुसार महिला के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही महिला का इलाज भी वन विभाग की ओर से कराया जाएगा।
[ad_2]
Source link



