Home अजब गजब दिल्ली: पहाड़गंज में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, दो की मौत, कई लोगों...

दिल्ली: पहाड़गंज में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

58
0

[ad_1]

दिल्ली के पहाड़गंज में गिरी निर्माणाधीन इमारत
Image Source : ANI
दिल्ली के पहाड़गंज में गिरी निर्माणाधीन इमारत

पुरानी दिल्ली के नबी करीम इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे का पता चलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। हादसे के संबंध में अधिकारियों ने बताया है कि कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि जो इमारत गिरी है उसका निर्माण कार्य चल रहा था। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए मलबे को हटाया जा रहा है। दो लोगों की मौत हो गई है और दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 

Google search engine

हादसा कैसे हुआ ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन ने आसपास के इलाके को खाली करा लिया है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें, शनिवार की शाम अचानक आई तेज आंधी और बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में पेड़ गिरने की भी सूचना है, जिससे यातायाता बाधित रहा। शनिवार की सुबह से ही दिल्ली में काफी तेज धूप और गर्मी थी। अचानक शाम में मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश हुई।




देखें वीडियो

शाहबाद डेरी के ई-ब्लॉक में दीवार गिरने से मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई और मलबे की चपेट में आकर परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here