Home मध्यप्रदेश Officers found missing in DEO and DPC offices | डीईओ और डीपीसी...

Officers found missing in DEO and DPC offices | डीईओ और डीपीसी कार्यालय में गायब मिले अधिकारी: कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, मंडी में किसानों की समस्याएं सुनी – Ashoknagar News

60
0

[ad_1]

अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह ने बुधवार सुबह शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा विभाग और डीपीसी कार्यालय में अधिकांश कर्मचारी और अधिकारी अनुपस्थित मिले। इस लापरवाही पर कलेक्टर ने संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Google search engine

.

डीईओ और डीपीसी ऑफिस में कर्मचारी गायब

कलेक्टर सिंह बुधवार सुबह करीब 10 बजे जिला शिक्षा विभाग कार्यालय पहुंचे। वहां सिर्फ एक-दो कर्मचारी और सफाईकर्मी मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने डीपीसी कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां केवल एक चपरासी ही मिला। दोनों कार्यालयों की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। तीन दिन में जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

मंडी में किसानों की समस्याएं सुनीं

नवीन कृषि उपज मंडी के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से चर्चा की। किसानों ने बताया कि नीलामी मंडी में होती है लेकिन अनाज की तौल किसी दूसरी जगह करनी पड़ती है, जिससे परेशानी होती है। साथ ही पानी और छाया की व्यवस्था की मांग भी उठाई गई।

कलेक्टर ने मंडी में किसानों से बात कर उनकी समस्याएं सुनी।

कलेक्टर ने मंडी में किसानों से बात कर उनकी समस्याएं सुनी।

अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस

कलेक्टर ने मंडी के कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच की और अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी किए। मंडी सचिव को किसानों की ट्रालियों की व्यवस्थित पार्किंग, तौल व्यवस्था शुरू करने और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कैंटीन और पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया। पुरानी मंडी के निरीक्षण के लिए अलग टीम भेजी गई है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here