[ad_1]

सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के पीली कोठी मोहल्ले में सोमवार को 68 वर्षीय व्यक्ति ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के समय दोनों घर में अकेले थे। बेटे ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
.
लंबे समय से चल रहा था पारिवारिक तनाव
पुलिस के अनुसार, आरोपी मंगल प्रसाद (68) और उनकी पत्नी माया देवी (65) के बीच काफी समय से आपसी तनाव था। सोमवार को किसी बात को लेकर फिर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गया। गुस्से में आकर मंगल प्रसाद ने पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बेटे ने दी सूचना, आरोपी गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही दंपती का बेटा तुरंत मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। नागौद पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही
थाना प्रभारी अशोक पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद का प्रतीत होता है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।
[ad_2]
Source link









