Home मध्यप्रदेश Landslide on Dewas Mata Tekri, no loss of life | देवास माता...

Landslide on Dewas Mata Tekri, no loss of life | देवास माता टेकरी पर भूस्खलन, कोई जनहानि नहीं: अष्टभुजा और कालिका माता मंदिर के बीच जाली टूटी; पत्थर गिरने से रपट मार्ग प्रभावित – Dewas News

57
0

[ad_1]

देवास की माता टेकरी पहाड़ी पर रविवार शाम को बारिश के बाद भूस्खलन हुआ। अष्टभुजा माता मंदिर और कालिका माता मंदिर के बीच की पहाड़ी से पत्थर खिसककर सुरक्षा जाली को तोड़ते हुए रपट मार्ग पर गिर गए। पानी के रिसाव से मिट्टी ढहने के कारण बड़े पत्थर नीचे की ओर

Google search engine

.

प्रभावित मार्ग पर लगाए बेरीकेड्स

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रभावित रपट मार्ग पर बेरीकेड्स लगाए गए। शहरवासियों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से पहाड़ी की नियमित निगरानी और सुरक्षा उपायों की मांग की है। इससे पहले भी बारिश के मौसम में पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं।

कोई हताहत नहीं

देवास-शाजापुर के सांसद महेंद्र सोलंकी देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने रास्ते से पत्थर हटा दिए हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आगामी बारिश के मौसम में भूस्खलन रोकने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।

पानी के रिसाव से मिट्टी ढहने के कारण बड़े पत्थर नीचे की ओर खिसक आए।

पानी के रिसाव से मिट्टी ढहने के कारण बड़े पत्थर नीचे की ओर खिसक आए।

जाली तोड़ते हुए पत्थर रपट मार्ग पर आ गिरे।

जाली तोड़ते हुए पत्थर रपट मार्ग पर आ गिरे।

पहाड़ी की नियमित निगरानी और सुरक्षा उपायों की मांग

स्थानीय लोगों के अनुसार पत्थरों के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। शहरवासियों ने प्रशासन से पहाड़ी की नियमित निगरानी और सुरक्षा उपायों की मांग की है। इससे पहले भी बारिश के मौसम में पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here