Home मध्यप्रदेश Police organised a chaupal in Dewas and listened to the problems of...

Police organised a chaupal in Dewas and listened to the problems of 200 people | देवास में पुलिस चौपाल लगाकर 200 लोगों की सुनी समस्या: बच्चों को बताया गुड और बैड टच; साइबर अपराध से बचाव के दिए टिप्स – Dewas News

62
0

[ad_1]

पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद के लिए जिले में पुलिस चौपाल।

Google search engine

पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए जिले में पुलिस चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर सभी थानों में प्रतिदिन यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

.

पुलिस ने दी बच्चों को गुड और बैड टच की जानकारी

20 अप्रैल को तीन थाना क्षेत्रों में आयोजित पुलिस चौपाल में 200 लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने अपनी स्थानीय समस्याएं पुलिस के सामने रखीं। पुलिस ने साइबर अपराध और महिलाओं से जुड़े अपराधों के बारे में जागरूकता फैलाई। बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में भी जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक गेहलोद ने बताया कि जिले के लोग इस पहल का स्वागत कर रहे हैं। गली-मोहल्लों में पुलिस की मौजूदगी से लोग खुश हैं। इससे जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान हो रहा है। पुलिस की कार्यप्रणाली में भी सुधार आ रहा है।

1 नवंबर 2024 से शुरू हुए इस कार्यक्रम के तहत अब तक 1523 पुलिस चौपाल का आयोजन किया जा चुका है। इनमें 47,802 लोगों से संवाद किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आने वाले समय में भी पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल के लिए यह कार्यक्रम जारी रहेगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here