Home मध्यप्रदेश Minister Prahlad Patel reached Chitrakoot | चित्रकूट पहुंचे मंत्री प्रहलाद पटेल: गुप्त...

Minister Prahlad Patel reached Chitrakoot | चित्रकूट पहुंचे मंत्री प्रहलाद पटेल: गुप्त गोदावरी मंदिर में राजस्थानी महिलाओं ने स्वागत में लगाए जयश्रीराम के नारे – Satna News

57
0

[ad_1]

मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का चित्रकूट में स्वागत हुआ। मंत्री शुक्रवार को सतना और मैहर के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे।

Google search engine

.

प्रहलाद पटेल ने सबसे पहले भगवान कामतानाथ के दर्शन किए। इसके बाद वे प्राचीन गुप्त गोदावरी मंदिर पहुंचे। मंदिर से लौटते समय राजस्थान से आए श्रद्धालुओं का एक समूह वहां मौजूद था। मंत्री को देखते ही राजस्थानी महिलाओं ने जयश्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए।

मंत्री प्रहलाद पटेल ने हाथ जोड़कर महिलाओं का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने महिलाओं से उनका हाल-चाल भी पूछा। इस दौरान स्थानीय विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार और भाजपा जिला अध्यक्ष भगवती पांडे भी मौजूद थे।

केंद्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण प्रहलाद पटेल की राष्ट्रीय स्तर पर अच्छी पहचान है। यही वजह है कि दूसरे राज्य से आई महिलाओं ने उन्हें पहचान लिया और जयश्रीराम के नारों से उनका स्वागत किया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here