Home मध्यप्रदेश Road will be built in Nepanagar with 87 lakhs | नेपानगर में...

Road will be built in Nepanagar with 87 lakhs | नेपानगर में 87 लाख से बनेगी सड़क: शिवाजी चौराहे से नेपा मिल गेट रास्ते का होगा सुधार; फूटी पहाड़ी की समस्या होगी दूर – Burhanpur (MP) News

60
0

[ad_1]

बुरहानपुर जिले के नेपानगर में शिवाजी चौराहे से नेपा मिल गेट तक का मार्ग जल्द ही सुरक्षित होगा। नगर पालिका को राज्य सरकार से 87 लाख रुपए की टेक्निकल स्वीकृति मिल गई है।

Google search engine

.

बता दें कि, इस मार्ग पर सबसे बड़ी समस्या बुधवारा बाजार जाने वाले रास्ते में फूटी पहाड़ी के पास है। यहां दो बड़ी पहाड़ियों के कारण चार पहिया और बड़े वाहनों का आवागमन बंद है। केवल पैदल यात्री, ऑटो और दोपहिया वाहन ही निकल पाते हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटिल ने बताया कि यह शहर का सबसे खतरनाक मार्ग है। ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर उनका कायाकल्प करने की योजना के तहत इस मार्ग का चयन किया गया है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में चार पहिया वाहन चालकों को बुधवारा जाने के लिए शिवाजी चौराहे से होकर जाना पड़ता है। नगर पालिका ने स्वीकृत राशि से फूटी पहाड़ी वाले मार्ग को दुरुस्त कराने का निर्णय लिया है। नगर में यह एकमात्र ऐसा टर्निंग पॉइंट है जहां लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नपा अध्यक्ष ने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद स्थानीय निवासियों और यात्रियों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। साथ ही मार्ग सुरक्षित होने से दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here