Home मध्यप्रदेश Teen dies in Morena | अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने किशोर...

Teen dies in Morena | अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने किशोर को मारी टक्कर,मौत: मुरैना में साइकिल से सामान लेने जा रहा था; आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम – Morena News

15
0

[ad_1]

मुरैना के देवगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी। सुबह करीब 8 बजे हुए हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़

.

साइकल से सामान खरीदने निकला था

जानकारी के अनुसार, बावड़ी गांव निवासी छोटू भदौरिया (15) साइकल से बागचीनी बाजार सामान खरीदने निकला था। उसके पीछे दादा कप्तान सिंह भदौरिया भी पैदल चल रहे थे। इस दौरान करीब 8 बजे नील मंदिर के पास अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी।

परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।

परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।

किशोर की माैके पर मौत, ड्राइवर फरार

हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। दादा कप्तान सिंह भदौरिया ने बताया कि उन्होंने चिल्लाकर ट्रैक्टर रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने वाहन की गति और बढ़ा दी और मौके से भाग निकला।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर तत्काल रोक लगाई जाए। स्थानीय भाजपा नेता अरविंद सिकरवार (गुडुआ) और कांग्रेस नेता नीटू सिकरवार भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

जौरा SDOP नितिन बघेल ने बताया

QuoteImage

यह मामला देवगढ़ थाने का है। किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है, ऐसा मुझे पता चला है। मैं मौके पर पहुंच रहा हूं। इसके बाद ही आपको पूरी जानकारी दे सकूंगा।

QuoteImage

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here