[ad_1]
जिला अस्पताल में बुधवार देर रात शेख शमीम अपनी बीमार पत्नी से मिलने अस्पताल आए थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन पर और उनके दोस्त कलीम खान पर हमला कर दिया।
.
आरोपियों ने दोनों को लाठी-डंडों से पीटा। कलीम खान की पीठ और सिर में चाकू से वार किया गया। पीड़ित शमीम ने आरोपियों की पहचान कान्हा यादव और रमन यादव के रूप में की है। हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने घायल शमीम और कलीम को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। पीड़ितों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
कोतवाली थाना प्रभारी पंकज शर्मा के अनुसार, पीड़ितों के बयान के आधार पर मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इससे घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
देखिए फोटो…



[ad_2]
Source link









