Home मध्यप्रदेश One thousand sisters reached Gwalior Central Jail on Bhai Dooj | भाईदूज...

One thousand sisters reached Gwalior Central Jail on Bhai Dooj | भाईदूज पर ग्वालियर सेंट्रल जेल पहुंची एक हजार बहनें: जेल में बंद भाइयों को लगाया तिलक, भावुक हुए कैदी – Gwalior News

58
0

[ad_1]

ग्वालियर सेंट्रल जेल में होली की दूज पर भाईदूज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। जेल के बाहर सुबह से ही बहनों का मेला लग गया। करीब एक हजार बहनें बंदी भाइयों को तिलक लगाने पहुंची। जेल प्रशासन ने इस अवसर पर विशेष व्यवस्था की थी।

Google search engine

.

सुबह से ही जेल के बाहर काउंटर लगाए गए। वैरिफिकेशन के बाद बहनों को भाइयों से मिलने की अनुमति दी गई। बहनों ने परंपरागत रूप से रंग, गुलाल, रोली, चावल और चंदन से भाइयों को तिलक लगाया। अपने हाथों से मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र की कामना की।

संगीन मामलों में बंद कैदियों से मिलने का यह खास मौका था। कई भाई-बहन भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। तिगरा सोजना गांव से आई देवकी ने बताया कि वह एक घंटे तक अपने भाई से मिली। उसने भाई को मंगल तिलक लगाया।

नगमा नाम की एक महिला जेल में बंद बहनोई से मिलने आई थी। उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन ने बहुत अच्छी व्यवस्था की थी। मुलाकात के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here