Home खास खबर टूरिस्ट परमिट बसो मै, कुबेर की भूमिका निभा रहा लगेज: वैध अवैध...

टूरिस्ट परमिट बसो मै, कुबेर की भूमिका निभा रहा लगेज: वैध अवैध सभी प्रकार के लगेज का खुले आम परिवहन

64
0

_प्रतीक खरे_
छतरपुर /आरटीओ और पुलिस विभाग के लिए टूरिस्ट परमिट की बसे सफ़ेद हाथी सावित हो रही हैं, इन वसो के संचालन से परिवहन विभाग, पुलिस और यातायात पुलिस के कुछ महारथी खूब माल कमा रहे हैं | इसीलिये राज कल्पना सहित टूरिस्ट परमिट वस संचालको को कानून तोड़ने की खुली छूट दे दी गई हैं,ऐ वसे सवारियो मै मुनाफा कमाती हो या ना कमाती हो, पर इतना तय हैं की लगेज जरूर इनके लिए कुवेर की भूमिका निभा रहा हैं |


सूत्र बताते हैं की इन वस संचालको ने सामान्य अधिकारियों की आँखों मै धूल झोकने के लिए वसो के नीचे वंकर नुवा लगेज वॉक्स वना रखे, जिनमे छुपा कर वैध अवैध सभी प्रकार के लगेज का खुले आम परिवहन किया जा रहा हैं और प्रतिदिन लाखों के वारे न्यारे किये जा रहे हैं | नियमानुसार टूरिष्ठ परमिट पर चलने वाली वसो मै पहले से ही तय सूची अनुसार ही यात्रियों को गनतव्य स्थान तक पहुंचाया जाता हैं | यह बसे वस स्टेण्ड से सवारिया नहीं ले सकती सरकार ने ऐसे नियम बनाये हैं, पर छतरपुर से दिल्ली भोपाल जाने वाली टूरिष्ठ परमिट वसो पर यह नियम लागू नहीं हैं | लक्ष्मी मैया की कृपा ने जिम्मेदारो की आँखों पर पट्टी बाँध रखी हैं, रही सही कसर खादी धारियों ने अपना संरक्षण देकर पूरी कर दी हैं | और तो और इन वस संचालको से कोई मनमाने किराये के संबंध मै भी पूछने की गुस्ताखी नहीं करता |

Google search engine

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here