Home मध्यप्रदेश Niwari police took out a procession of miscreants | निवाड़ी पुलिस ने...

Niwari police took out a procession of miscreants | निवाड़ी पुलिस ने निकाला दबंगों का जुलूस: पृथ्वीपुर में कार विवाद के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार – Niwari News

57
0

[ad_1]

दबंगों को जुलूस निकालती पुलिस।

Google search engine

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में पनिहारी गांव के दबंगों को गिरफ्तार कर सोमवार को उनका नगर में जुलूस निकाला। मामला 24 फरवरी है जब एक सफारी कार खेत में उतर गई। यह खेत पवन और पंकज अहिरवार का था।

.

कार मालिक ने कहा कि वह गाड़ी बाद में हटाएंगे। इसी दौरान अजय और विजय यादव वहां पहुंचे। गाड़ी का अलार्म बजने लगा। पवन और पंकज ने उन्हें रोका, जिस पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपियों को थाने के बाहर ले जाती पुलिस।

आरोपियों को थाने के बाहर ले जाती पुलिस।

यहां हुई मारपीट

अगले दिन जब अहिरवार समाज के लोग एफआईआर दर्ज कराकर लौट रहे थे। तब दबंग अजय यादव, राजू यादव और रघुराज यादव ने 8-10 लोगों के साथ उन पर हमला कर दिया। इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को मुख्य आरोपी अजय और विजय यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों का पृथ्वीपुर थाने से फव्वारे चौराहे तक जुलूस निकाला।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here