[ad_1]
जैन धर्म के 20 वें तीर्थंकर, मुनिसुव्रत नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक पर्व आज पूरे श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर पंचायत कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज बांगा और मंत्री मनोज आर एम ने बताया कि चौक मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पूजा, अभिषेक औ
.
कार्यक्रम में आचार्य विशद सागर महाराज के रचित मुनिसुव्रत विधान किया गया, जिसमें 24 अर्ध चढ़ाए गए। आचार्य श्री ने अपने आशीर्वचन में कहा, “आज का दिन खुशी और दुख का मिश्रित रूप है। मुनिसुव्रत भगवान ने इस दिन अपने सभी कर्मों का नाश कर मोक्ष को प्राप्त किया और सिद्धालय में विराजमान हो गए।”

आज प्रातः चौबीसी में विराजमान मुनिसुव्रत भगवान का चांदी के कलशों से पुण्यर्जक परिवार ने अभिषेक किया। इसके बाद रजतमई झारी से शांतिधारा की गई। शांतिधारा का मंत्रोच्चार आचार्य श्री विशद सागर महाराज के मुखारविंद से हुआ। कार्यक्रम में मुनिसुव्रत भगवान की पूजा उल्लासपूर्वक की गई, जिसमें निर्वाण कांड पढ़कर श्रद्धालुओं द्वारा बनाए गए सुंदर निर्वाण लाडू समर्पित किए गए।

कार्यक्रम में मनोज बांगा, मनोज आर एम, हुकमचंद, दिलीप मिंग, विपिन MPT, अरविंद जैन, ऋषभ जैन सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।
[ad_2]
Source link









