Home मध्यप्रदेश Maheshwari sarees reached Rashtrapati Bhavan | राष्ट्रपति भवन पहुंची महेश्वरी साड़ियां: प्रदेश...

Maheshwari sarees reached Rashtrapati Bhavan | राष्ट्रपति भवन पहुंची महेश्वरी साड़ियां: प्रदेश के स्व सहायता समूहों को मिली विशेष पहचान, 1.10 लाख की हुई बिक्री – Khargone News

54
0

[ad_1]

राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान में एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत लगाई गई है।

Google search engine

.

मध्य प्रदेश के महेश्वर, रीवा, शहडोल और सागर के स्व सहायता समूह इस प्रदर्शनी में अपने उत्पाद प्रदर्शित कर रहे हैं। नगर परिषद महेश्वर की नारी शक्ति स्व सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल में जीआई टैग वाली महेश्वरी साड़ियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

पश्चिमी जोन में महेश्वरी साड़ी स्टॉल 5 दिन तक चला। 23 फरवरी को समापन तक 1 लाख 10 हजार रुपये की साड़ियों की बिक्री हुई। साड़ियों की उत्कृष्ट कारीगरी और सिल्क डिजाइन को दर्शकों से विशेष प्रशंसा मिल रही है।

मिशन प्रबंधक खरगोन, उमेश जोशी ने बताया कि शहरी विकास मंत्रालय और आगंतुक समूहों के उत्पादों की सराहना कर रहे हैं। यह प्रदर्शनी ‘स्ट्रीट फूड फेस्टिवल एंड एग्जिबिशन ऑफ हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट्स’ के तहत आयोजित की गई है।

प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य देशभर के पथ विक्रेताओं की जीआई टैग प्राप्त सामग्री का प्रचार-प्रसार करना है। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित पथ विक्रेता और सहायता समूह भाग ले रहे हैं। प्रदर्शनी 28 मार्च तक चलेगी।

देखें प्रदर्शनी की तस्वीरें…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here