Home मध्यप्रदेश Day temperature dropped by 3 degrees, weather is getting colder | मौसम...

Day temperature dropped by 3 degrees, weather is getting colder | मौसम का हाल: दिन का तापमान 3 डिग्री लुढ़का, मौसम में ठंडक – Sagar News

60
0

[ad_1]

9 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवा के कारण शनिवार को दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। दिन का तापमान 3 डिग्री जबकि रात का पारा 1 डिग्री लुढ़का है। इससे मौसम में हलकी ठंडक आ गई है। सुबह और शाम के वक्त लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं

Google search engine

.

इसके बाद तापमान में इजाफा हो सकता है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य है। जबकि न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1​ डिग्री ज्यादा है। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री दर्ज किया गया था।

इस लिहाज से शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

24 फरवरी के बाद बढ़ सकता है तापमान : मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर-पूर्व की ओर से ठंडी हवा आ रही है। इसके कारण मौसम हलका सर्द हुआ है। दो दिन मौसम ऐसा ही रह सकता है। अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास बना रह सकता है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here