Home मध्यप्रदेश The woman was made unconscious and her jewellery was stolen | इंदौर...

The woman was made unconscious and her jewellery was stolen | इंदौर में महिला को बेहोश कर जेवरात उड़ाए: स्प्रे और क्रीम लगाकर दिया वारदात को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस – Indore News

67
0

[ad_1]

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने एक महिला को स्प्रे और क्रीम लगाकर बेहोश किया और महिला के जेवरात लेकर भाग निकली। घटना की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Google search engine

.

विजय नगर पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार की है। सोलंकी नगर में रहने वाली 26 साल की लक्ष्मी पाल की शिकायत पर अज्ञात युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को युवती महिला के घर पहुंची और उससे पानी मांगा। महिला पानी लेकर आई और युवती को दिया। युवती ने पानी पीने के दौरान अपने पास से स्प्रे निकाला और महिला के चेहरे पर स्प्रे कर दिया जिससे महिला बेहोश हो गई।

इसके बाद उसने कोई क्रीम निकाली और वह भी उसके चेहरे पर लगा दी। जिससे महिला पूरी तरह बेहोश हो गई। महिला के बेहोश होने पर युवती ने महिला के कान से सोने के टॉप्स, गले का मंगलसूत्र उड़ा लिया और भाग निकली। महिला के होश में आने पर घटना की जानकारी सामने आई। जिसके बाद महिला विजय नगर थाने पहुंची और मामले की शिकायत की।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर विजय नगर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। महिला पर किस तरह का स्प्रे और क्रीम लगाया गया। इसकी जांच भी की जा रही है। इसके साथ ही घटना में कितनी सच्चाई है, इसका भी पता लगाया जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here