Home एक्सक्लूसिव कलेक्टर पार्थ जैसवाल की पहल पर 72 युवाओं को मिली नौकरी; हाथों...

कलेक्टर पार्थ जैसवाल की पहल पर 72 युवाओं को मिली नौकरी; हाथों में आए ‘नियुक्ति पत्र’ तो खिले चेहरे, सीईओ ने खुद किया निरीक्षण, दिया कैरियर मंत्र

47
0

छतरपुर | जिले के शिक्षित युवाओं के सपनों को हकीकत में बदलने के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ी और सफल पहल की है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के कुशल निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया के मार्गदर्शन में गुरुवार को महोबा बाईपास स्थित शासकीय आईटीआई में ‘रोजगार मेले’ का आयोजन हुआ। यह आयोजन केवल एक मेला नहीं, बल्कि जिले के 72 युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता के नए अध्याय की शुरुआत साबित हुआ।

519 युवाओं ने आजमाया भाग्य, 72 को मिला 20 हजार का पैकेज
रोजगार मेले की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एशिया सॉफ्ट प्राइवेट कंपनी द्वारा आयोजित इंटरव्यू में 519 युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कंपनी ने 10 अलग-अलग काउंटरों पर पारदर्शी तरीके से साक्षात्कार लिए, जिसमें से 72 आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं का तत्काल चयन किया गया। चयनित युवाओं को मीटर इंस्टालेशन और तकनीकी कार्य के लिए लगभग 20 हजार रुपये प्रतिमाह का शानदार मानदेय प्रदान किया जाएगा।

Google search engine

सीईओ ने खुद किया निरीक्षण, दिया ‘कैरियर मंत्र’
जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने न केवल मेले का निरीक्षण किया, बल्कि वे युवाओं के बीच पहुंचे और उनसे संवाद किया। उन्होंने युवाओं की योग्यता और भविष्य के लक्ष्यों पर चर्चा करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और जल्द ही दूसरा रोजगार मेला भी आयोजित किया जाएगा।

HCL और बिट्स पिलानी के साथ भविष्य की तैयारी
प्रशासन की योजना केवल यहीं तक सीमित नहीं है। आगामी दिनों में HCL कंपनी द्वारा ‘टेट बी’ (Tech Bee) परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें 12वीं के छात्र भाग ले सकेंगे, जिन्हें विश्वप्रसिद्ध संस्थान बिट्स पिलानी से डिग्री प्राप्त करने का मौका मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि इन विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ स्कॉलरशिप और वेतन भी मिलेगा।

युवा बोले— “प्रशासन को धन्यवाद, पहली बार मिला ऐसा मौका”
रोजगार मेले में चयनित अजय यादव, अजय दुबे, दिव्या अहिरवार और मोहिनी अहिरवार के चेहरों पर जीत की मुस्कान थी। उन्होंने गद्गद होकर कहा— “पहली बार छतरपुर में इस तरह का व्यवस्थित आयोजन हुआ है, जहाँ सैलरी पैकेज भी बेहतरीन है। हम इस पहल के लिए जिला प्रशासन के आभारी हैं।”

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here