Home मध्यप्रदेश BJP’s historic victory in Delhi | दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत:...

BJP’s historic victory in Delhi | दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत: भोपाल के बैरागढ़ में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई बांटकर मनाया जश्न – Bhopal News

59
0

[ad_1]

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत का जश्न भोपाल के संत नगर में धूमधाम से मनाया गया। शनिवार की शाम को संत नगर के चंचल चौराहे पर मनीष बागवानी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थक व्यापारियों ने आतिशबाजी की और मिठाई बां

Google search engine

.

भाजपा जिला उपाध्यक्ष और हुजूर विधायक प्रतिनिधि राम बंसल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने 10 वर्षों की भ्रष्ट सरकार को नकारते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास के लिए भाजपा को चुना है। जिला उपाध्यक्ष राहुल राजपूत ने बताया कि यह जीत मोदी सरकार की गरीब कल्याण नीतियों पर जनता के विश्वास को दर्शाती है।

मंडल अध्यक्ष मनीष बागवानी ने कहा कि अब दिल्ली में डबल इंजन की सरकार विकास को नई गति देगी।

कार्यक्रम में आर एस एस के प्रमुख स्वयं सेवक बसंत चेलानी, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश जनयानी, माखन सिंह राजपूत, चंद्रप्रकाश इसरानी, किशन अच्छानी, महेश खटवानी, कमल विधानी, सूरज यादव और युवा मोर्चा अध्यक्ष रामु केवट सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए विजय का जश्न मनाया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here