Home अजब गजब दिल्ली चुनाव के बीच प्रत्याशी का हुआ भयंकर एक्सीडेंट, कार्यालय में घुस...

दिल्ली चुनाव के बीच प्रत्याशी का हुआ भयंकर एक्सीडेंट, कार्यालय में घुस गई कार; सामने आया CCTV फुटेज

57
0

[ad_1]

निर्दलीय प्रत्याशी रामवीर शौकीन के कार्यालय में घुसी कार।

Image Source : INDIA TV
निर्दलीय प्रत्याशी रामवीर शौकीन के कार्यालय में घुसी कार।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है। इस बीच मुंडका विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी और जेल में बंद गैंगस्टर नीरज बवाना के मामा रामवीर शौकीन के कार्यालय में तेज रफ्तार कार घुस गई। इस हादसे में रामवीर शौकीन घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें देखा जा सकता है कि कार सवार एक बाइक को बचाने के लिए अपना रास्ता बदलता है। इस बीच वह अनियंत्रित होकर रामवीर शौकीन के कार्यालय में घुस जाता है।

Google search engine

सामने बाइक आने से बदली लेन

वहीं रामवीर शौकीन ने विपक्षी दलों पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया, ‘‘कई सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद हमने पाया कि कार चालक विपरीत दिशा से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार से बचने की कोशिश कर रहा था। कार ने पहले मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और चालक ने जोरदार टक्कर से बचने के लिए लेन बदल ली। हम मामले की आगे जांच कर रहे हैं।’’ 

रामवीर शौकीन का पैर फ्रैक्चर

बताया जा रहा है कि इस घटना में रामवीर शौकीन का पैर फ्रैक्चर हो गया है। वारदात के बाद गाड़ी चलाने वाले से पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे एक्सीडेंट बताया है, मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि रामवीर शौकीन मुंडका विधानसभा क्षेत्र से पूर्व निर्दलीय विधायक हैं। वर्ष 2015 में उनके एक भूखंड से एके-47 बरामद होने के बाद उनके खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया गया था। वह 2018 में शहर के एक अस्पताल ले जाते समय पुलिस हिरासत से भाग गए थे और 2020 में पुनः उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

मुंडका सीट के बारे में

मुंडका, दिल्ली के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। मुंडका एक GEN सीट है। आम आदमी पार्टी और बीजेपी इस क्षेत्र में मुख्य दल हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में AAP के धर्मपाल लाकरा ने 19,158 वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्हें 53.78 % वोट शेयर के साथ 90,293 वोट मिले थे। उन्होंने BJP के आजाद सिंह को हराया था, जिन्हें 71,135 वोट (42.37 %) मिले थे। वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में सुखवीर सिंह ने इस सीट से जीत हांसिल की थी। 2015 के विधानसभा चुनाव में सुखवीर सिंह को 57.22 % वोट शेयर के साथ 94,206 वोट मिले थे। BJP उम्मीदवार आजाद सिंह को 53,380 वोट (32.42 %) मिले। सुखवीर सिंह ने आजाद सिंह को 40,826 वोटों के अंतर से हराया था।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में वोटिंग से पहले AAP के विधायक क्यों छोड़ रहे केजरीवाल का साथ, सामने आई वजह

दिल्ली के द्वारका से PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- ‘AAP’दा वालों ने निचोड़ लिया दिल्ली का पैसा



[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here