Home मध्यप्रदेश Two accused arrested for fighting for alcohol | शराब के लिए रुपए...

Two accused arrested for fighting for alcohol | शराब के लिए रुपए मांगे, नहीं दिए तो पीट दिया: दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने टौरी पर दबिश देकर पकड़ा – Sagar News

56
0

[ad_1]

पुलिस गिरफ्त में मारपीट के आरोपी।

Google search engine

सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने शराब के लिए मारपीट करने वाले दो आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर रहे थे। फरियादी ने जब पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने लात-घूंसों से मारपीट की थी। पुलिस के अनुसार, 1 द

.

शिकायत में बताया कि 30 नवंबर की रात करीब 1 बजे मैं अपने दोस्त के घर से खाना खाकर आ रहा था। रास्ते में केशवगंज वार्ड में टेलर की दुकान के सामने निक्कू सोनी और टिक्कू सोनी मिले। दोनों शराब पीने के लिए मुझसे रुपए मांगने लगे। मैंने पैसे देने से मना किया। इस पर दोनों आरोपी गालीगलौज करने लगे। गाली देने से मना किया तो लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में चोट लगने से घायल हुआ। विवाद होता देख मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और बीचबचाव कर मामला शांत कराया। मामले में शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। घटनाक्रम के बाद से आरोपी फरार थे।

पुलिस टीम लगातार उनकी तलाश कर रही थी। मोतीनगर थाने के एसआई ललित बेदी ने बताया कि मोतीनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टौरी पर दबिश देकर आरोपी निक्कू उर्फ निखिल पिता रामबाबू सोनी (23) और टिक्कू उर्फ पार्थ सोनी पिता रामबाबू सोनी (18) दोनों निवासी काली तिग्गडा पुरव्याउ टौरी को गिरफ्तार किया है। थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here