Home मध्यप्रदेश Garba organized in Shivaji Nagar of Nepanagar | नेपानगर के शिवाजी नगर...

Garba organized in Shivaji Nagar of Nepanagar | नेपानगर के शिवाजी नगर में गरबे का आयोजन: मांडवा की टीम ने दी प्रस्तुति, काफी संख्या में पहुंचे लोग, देर रात चला आयोजन – Burhanpur (MP) News

57
0

[ad_1]

नेपानगर में श्री महालक्ष्मी देवी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार रात शिवाजी नगर में मांडवा सागफाटा के कलाकारों की टीम द्वारा गरबा की प्रस्तुति दी। आयोजन देर रात तक चला जिसमें काफी संख्या में लोग पहुंचे।

Google search engine

.

महालक्ष्मी समाज सेवी समिति छत्रपति शिवाजी मित्र मंडल द्वारा आयोजित इस आयोजन का यह 13वां वर्ष है। 29 अक्टूबर से 4 दिवसीय महालक्ष्मी देवी की स्थापना की गई। इसके तहत 29 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 11 बजे मूर्ति की स्थापना की गई। 1 नवंबर शुक्रवार रात 8 बजे महाआरती की जाएगी।

अब तक यह हुए आयोजन

– 29 अक्टूबर को शाम 7.30 बजे माता की आरती (लक्की ड्रा) का आयोजन हुआ। रात 8.30 बजे सर रतन टाटा व जितेंद खांडेकर श्रद्धांजली, रात्रि 9.30 बजे माता रानी का गरबा (लक्की ड्रा) हुआ।

– 30 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे हल्दी कुंकू कार्यक्रम हुआ। शाम में माता की आरती (लक्की ड्रा), रात्रि 9 बजे पूजा थाली प्रतियोगिता (लक्की ड्रा) बच्चों की डॉस प्रतियोगिता हुई।

– 31 अक्टूबर शाम 7.30 बजे माता की आरती (लक्की ड्रा), 8 बजे जय मां अम्बे गरबा मंडल मांडवा, सागफाटा की ओर से गरबा की प्रस्तुति दी गई। रात 8.30 बजे, बुजुर्गों व मुख्यअतिथि सम्मान समारोह हुआ।

आज यह होगा

1 नवंबर शाम 5 बजे रांगोली प्रतियोगिता, रात 8.30 बजे महाआरती व छप्पनभोग प्रसाद, 9.00 बजे तंबोला गेम, कुर्सी रेस होगी।

आगे यह होगा

-2 नवंबर शाम 7.30 बजे माता की आरती (लक्की ड्रा), रात 8.30 बजे पुरस्कार वितरण रात 9 बजे आर्केस्ट्रा स्वरांजली म्यूजिकल जलगांव द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

– 3 नवंबर रविवार दोपहर 2 बजे मातारानी की विसर्जन रैली होगी।

महालक्ष्मी के आयोजन में गरबा करते लोग।

महालक्ष्मी के आयोजन में गरबा करते लोग।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here