Home मध्यप्रदेश 3 people killed in Dindori land dispute | डिंडौरी में पिता सहित...

3 people killed in Dindori land dispute | डिंडौरी में पिता सहित दो बेटों की हत्या: फसल काटते समय मारी कुल्हाड़ी, पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया – Dindori News

62
0

[ad_1]

घटना के बाद एसपी मौके पर पहुंची।

Google search engine

डिंडौरी के गाड़ासरई के चन्दना ग्राम पंचायत में लालपुर गांव में जमीनी विवाद के चलते आरोपियों ने कुल्हाड़ी मारकर 3 लोगों की हत्या कर दी। दो ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं तीसरे व्यक्ति के अस्पताल पहुंचने के पहले ही उसकी मौत हो गई।

.

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंची। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

धान के खेत में किया हमला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लालपुर गांव में दो मरावी परिवारों के बीच जमीनी विवाद वर्षों से चल रहा था। दीपावली के दिन खेत में एक पक्ष धान की फसल काटने पहुंचा। तो दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना प्रभारी दुर्गा नगपुरे ने बताया कि घटना करीब शाम साढ़े 6 बजे की है। 7 बजे करीब जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचे। जहां धर्म सिंह और उसके बड़े बेटे शिवराज (40) की मौत हो चुकी थी। वहीं छोटा बेटा रघुराज (28) गंभीर अवस्था में था। उसे गाड़ी से लेकर गाड़ासरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां उसने भी दम तोड़ दिया।

मौके का निरीक्षण करने एसपी वाहिनी सिंह भी पहुंची थी। उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि अभी पुलिस ने इनके नाम नहीं बताए हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here