Home मध्यप्रदेश Many flights were delayed for hours due to cyclone and bomb |...

Many flights were delayed for hours due to cyclone and bomb | साइक्लोन और बम की धमकी से फ्लाइटें हुई लेट: इंदौर आने-जाने वाली 20 से ज्यादा फ्लाइटें 2 घंटे तक देरी से चल रही, यात्री हो रहे परेशान – Indore News

37
0

[ad_1]

इंदौर आने-जाने वाली फ्लाइटें गुरुवार को दो कारण से घंटों देरी से चल रही हैं। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फ्लाइटें लेट होने का पहला कारण यह बताया जा रहा है कि, आज भी देश में कई फ्लाइटों में बम की सूचना मिली है। जिससे फ्लाइटो

.

इंदौर एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, सबसे ज्यादा फ्लाइट इंडिगो कंपनी की लेट हुई है। इंडिगो की 10 से ज्यादा फ्लाइट लेट चल रही हैं। सबसे ज्यादा देरी से इंदौर-नागपुर की फ्लाइट नंबर 6E7427 चल रही है। यह फ्लाइट सुबह 7 बजे की जगह इंदौर एयरपोर्ट से 9.39 बजे नागपूर के लिए उड़ान भरी, जबकि यह फ्लाइट रोजाना 7.05 बजे इंदौर से नागपूर के लिए उड़ान भरती है। इस फ्लाइट के साथ ही इंदौर से जोधपुर के लिए चलने वाली इंडिगो की 6E7359 भी 2 घंटे देरी से चल रही है। यह फ्लाइट सुबह 10.50 की जगह इंदौर एयरपोर्ट से 12.57 बजे उड़ान भरी। फ्लाइटों के देरी से उड़ान भरने की वजह से यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

देरी से इंदौर आने वाली फ्लाइटें

  • 6E28B पुणे से इंदौर आने वाली फ्लाइट 2.50 बजे की जगह 4.45 बजे आई।
  • 6E377 हैदराबाद से इंदौर आने वाली फ्लाइट 6.25 की जगह 6.42 पर पहुंची।
  • 6E955 बेंगलुरु से इंदौर आने वाली फ्लाइट 9.25 की जगह 9.45 बजे पहुंची।
  • 6E5181 मुंबई से इंदौर आने वाली फ्लाइट 11.45 की जगह 12.11 बजे पहुंची।
  • IX 2515 बेंगलुरु से इंदौर आने वाली फ्लाइट 1 बजे की जगह 1.41 पर पहुंची।
  • 6E7358 जोधपुर से इंदौर आने वाली फ्लाइट 2.20 की जगह 4.47 बजे आई।
  • 6E6915 हैदराबाद से इंदौर आने वाली फ्लाइट 3.35 की जगह 4.14 बजे आई।
  • 6E813 गोवा से इंदौर आनी वाली फ्लाइट 4.30 की जगह 5.29 बजे आई।

इंदौर से देरी से जाने वाली फ्लाइटें

  • 6E701 इंदौर से बेंगलुरु के लिए 5.00 बजे जाने वाली फ्लाइट 5.30 बजे गई।
  • 6E5053 इंदौर से मुंबई के लिए 5.30 बजे जाने वाली फ्लाइट 7.28 बजे रवाना हुई।
  • 6E7310 इंदौर से जबलपुर के लिए 6.10 बजे जाने वाली फ्लाइट 6:45 बजे गई।
  • 6E378 इंदौर से हैदराबाद के लिए 7.38 बजे जाने वाली फ्लाइट 6.55 बजे गई।
  • 6E7427 इंदौर से नागपुर के लिए 7.05 बजे जाने वाली फ्लाइट 9.39 बजे गई।
  • 6E7359 इंदौर से जोधपुर के लिए 10.50 बजे जाने वाली फ्लाइट 12.57 बजे गई।
  • 6E6219 इंदौर से गोवा के लिए 12.35 बजे जाने वाली फ्लाइट 1.36 बजे रवाना हुई।
  • IX 2516 इंदौर से बेंगलुरु के लिए 1.30 बजे जाने वाली फ्लाइट 2.48 बजे रवाना हुई।
  • 6E2389 इंदौर से मुंबई के लिए 4.05 बजे जाने वाली फ्लाइट 5 बजे रवाना हुई।
  • 6E813 इंदौर से रायपुर के लिए 5 बजे जाने वाली फ्लाइट 6.15 बजे रवाना हुई।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here