Home मध्यप्रदेश Soybean crop damaged by rain | बारिश से सोयाबीन की फसल को...

Soybean crop damaged by rain | बारिश से सोयाबीन की फसल को नुकसान: खराब फसल का सर्वे कराने की मांग, किसानों ने मांगा बीमा – Vidisha News

61
0

[ad_1]

जिले में दो दिन पहले हुई भारी बारिश की वजह से खेतों में कटी और खड़ी सोयाबीन की फसल खराब हो गई हैं। जिससे किसानों को भारी नुकसान हो गया। आज बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ,जहां उन्होंने बारिश से खराब हुई सोयाबीन की फसल का सर्वे

Google search engine

.

जहां उन्होंने बारिश से खराब हुई सोयाबीन की फसल को दिखाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा किसानों ने बताया कि खेतों में सोयाबीन की फसल खड़ी थी। सोयाबीन की फसल पहले से ही कमजोर थी। बारिश ने सोयाबीन की फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। वहीं कुछ किसानों की फसल कट कर खेतों में रखी थी तो उनकी फसल भी पानी मे खराब हो गई।

किसान लीलाधर ने बताया कि इस बारिश ने सोयाबीन की फसल को पूरा बर्बाद कर दिया है, सोयाबीन की बाली में दाने ही नहीं बचे हैं। उन्होंने बताया की 80% से ज्यादा फसल बर्बाद हो चुकी है। हमने कर्जा लेकर सोयाबीन की फसल बोई थी। इस बारिश से हमें काफी नुकसान हो गया है।

हमारी बर्बाद फसल का जल्द से जल्द सर्वे कराया जाए और जल्द से जल्द बीमा की राशि दी जाए। किसान तेज सिंह ने बताया कि उनके गांव के लगभग 100 किसानों की सोयाबीन की फसल बारिश में खराब हो गई है। खेत में कटी सोयाबीन की फसल पर पानी गिर जाने से वह खराब हो गई है। इससे फसल सड़ गई है। हमारी मांग है कि हम आज इस वजह से आए हैं कि हमारी बर्बाद फसल का जल्द से जल्द सर्वे हो और बीमा राशि जल्द दी जाए।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here