[ad_1]
बुरहानपुर के श्मशान घाटों की व्यवस्थाओं में सुधार और उनके सौंदर्यीकरण के लिए विधायक अर्चना चिटनिस ने 50-50 लाख रूपए की सौगात दी।
.
गुरुवार शाम शहर के प्रमुख श्मशान घाटों का विधायक अर्चना चिटनिस, महापौर माधुरी पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज माने, पूर्व महापौर अतुल पटेल, महंत पुष्कारानंद महाराज, नर्मदानंद गिरी महाराज, परम पूज्य हरिकृष्ण मुखिया, भागवाताचार्य ममता व्यास, शैलेश कानूनगो ने जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, शहर के प्रमुख नागरिकों, समाजसेवियों, स्थानीय गणमान्य नागरिकों के साथ निरीक्षण कर चर्चा की।
विधायक चिटनिस ने कहा कि महानगरों की तर्ज पर बुरहानपुर में सूर्यपुत्री मां ताप्ती नदी के तट पर स्थित सतियारा घाट और नागझिरी श्मशान घाट को विकसित किया जाएगा। इसके लिए शासन से जो विकास राशि की आवश्यकता होगी वह लेकर आएंगे। किंतु इसके संचालन और संधारण के लिए समाज को आगे आकर अपनी भूमिका निभानी होगी।

शासन एक बार विकास और सौंदर्यीकरण पर खर्च करता है, लेकिन उसका समुचित प्रबंधन, सौंदर्यीकरण को स्थायित्व देना स्थानीय लोगों की जिम्मेदारी है। इन स्थानों पर आने वाले परिवारजन दुःखी और अशांत मन से आते है, उन्हें यहां आकर मन को शांति मिले। यहां कि गतिविधियों से सांसारिक दुःखों से उबरकर यह परिसर छोड़ें, ऐसा हमारा स्थानीय समिति का प्रयास और कार्य होना चाहिए। ताप्ती नदी के किनारे अंतिम संस्कार करने का विशेष महत्व है।
श्मशान घाटों और परिसरों का करेंगे कायाकल्प
अर्चना चिटनिस ने उपस्थितजनों से चर्चा करते हुए सबकी सलाह लेते हुए शीघ्र संचालन और संधारण समिति गठन का आग्रह किया। अतिक्रमण हटाकर प्रकाश और पार्किंग व्यवस्था, मार्ग दुरस्तीकरण, परिसर का विस्तार, पेयजल की व्यवस्था करने के साथ ही सौंदर्यीकरण और बैठक व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समिति द्वारा लिए गए निर्णयों के अनुसार स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए।
[ad_2]
Source link

