Home मध्यप्रदेश Shahdol: The Body Of An Old Man Missing For Two Days Was...

Shahdol: The Body Of An Old Man Missing For Two Days Was Found In The Village Pond – Madhya Pradesh News

65
0

[ad_1]

Google search engine
Shahdol: The body of an old man missing for two days was found in the village pond

गांव का तालाब।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


घर से दो दिन से लापता वृद्ध की गांव के तालाब में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वृद्ध घर से अचानक लापता हो गया था। उसकी तलाश परिजन कर रहे थे। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी थी। पुलिस के साथ परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। तीसरे दिन गांव के तालाब में संदिग्ध अवस्था में वृद्ध की लाश मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

Trending Videos

जैतपुर थाना क्षेत्र के साखी गांव के रहने वाले मंडल पनिका उम्र 65 वर्ष घर से अचानक लापता हो गए थे। शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने वृद्ध की तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश करने के बाद भी मंडल का पता नहीं चल पाया। परिजन पुलिस के पास पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

तीसरे दिन वृद्ध के घर से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित साखी तालाब में वृद्ध का शव उतराता हुआ मिला। पानी में शव ग्रामीणों ने देख मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से पानी से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान मंडल पनिका के रूप में हुई, जो घर से दो दिनों से लापता थे। परिजनों को भी मामले की पुलिस ने जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले पर मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी जैतपुर रामकुमार गायकवाड़ ने बताया कि दो दिन से लापता वृद्ध की शव गांव के तालाब में मिला है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कर मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here