Home मध्यप्रदेश case of insult to the Indian flag | तिरंगे के अपमान का...

case of insult to the Indian flag | तिरंगे के अपमान का मामला: मऊगंज में राष्ट्रीय ध्वज पर अशोक चक्र के स्थान पर धार्मिक संदेश लिखा मिला – Mauganj News

53
0

[ad_1]

मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खटखरी चौराहे पर गांव में तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति के घर में तिरंगे में अशोक चक्र के स्थान पर धार्मिक संदेश लिखा था। शख्स ने तिरंगे को अपनी छत पर लगा रखा था।

Google search engine

.

गांव में राष्ट्रीय ध्वज पर धार्मिक संदेश लिखा देख लोगों ने न सिर्फ आपत्ति दर्ज की, बल्कि थाना में शिकायत भी दर्ज कराई है। जिसमें पुलिस ने संबंधित व्यक्ति पर मामला दर्ज कर लिया है।

मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के खटखरी गांव का है। शिराज खान ने ईद मिलादुन्नबी में अपने घर पर झंडा लगाया था। आरोप है कि तिरंगे में अशोक चक्र की जगह इस्लामी संदेश उर्दू के शब्द (लव्वैक या रसूल अल्लाह) लिखा था। स्थानीय लोगों की जब तिरंगे पर नजर पड़ी तो लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। वहीं बृजेंद्र गुप्ता ने राष्ट्रध्वज के अपमान की शिकायत थाना में दर्ज कराई है।

एसआई आरती वर्मा ने बताया कि बिछरहटा चौराहे पर सोमवार की दोपहर करीब 2.30 बजे राष्ट्रीय ध्वज के स्वरूप को निरूपित करते हुए फहराया गया। जिसमें सफेद पट्टी में अशोक चक्र के स्थान पर उर्दू भाषा के कुछ शब्द लिखा गया था। जिसमें मामला दर्ज किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग पांडे ने बताया कि तिरंगा के विरूपण का मामला सामने आया है। जिसमें केस दर्ज कर घर से मौके पर जाकर कार्रवाई की गई है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here