[ad_1]
भिंड जिले के लहार अनुविभाग के एसडीएम ने सोमवार को रौन पहुंचकर बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। यहां 100 छात्राओं में मात्र 40 छात्राओं का ही पंजीयन पाया गया जिस पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त की। वहीं हॉस्टल की अधीक्षिका बिना सूचना कज गायब मिली।
.
इसके बाद एसडीएम लहार श्री यादव ने बालिकाओं के कक्षों में पहुंचकर उनको दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उनके सोने एवं रहने की व्यवस्था बेहतर पाई गई। निरीक्षण के समय सभी बालिकाएं स्कूल गई हुई थी रसोई घर के निरीक्षण में व्यवस्था देख संतुष्ट रहे। बालिकाओं को दिए जाने वाले मीनू अनुसार भोजन का निरीक्षण एसडीएम ने स्वयं किया जो संतोषजनक पाया गया।

रसोईघर का निरीक्षण करते एसडीएम।
हॉस्टल वार्डन की जब जानकारी एसडीएम ने ली तो वहां सहायक वार्डन ने बताया कि वह मिडिल स्कूल बिड़खरी में पदस्थ हैं जब एसडीएम ने इसकी सूचना प्रधानाध्यापक बिड़खरी से ली तो उन्होंने बताया कि वह स्कूल में आज उपस्थित नहीं हुई है ना ही कोई एप्लीकेशन आई है फोन पर किसी के बीमार होने की सूचना बॉर्डन ने दी है इस पर एसडीएम ने BEO रौन को निर्देशित करते हुए नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब तलब करने के लिए कहा है।

हॉस्टल का निरीक्षण करते एसडीएम यादव।
छात्रों को एसडीएम ने पढ़ाई बायोलॉजी
इसके पश्चात एसडीएम विजय सिंह यादव रौन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे जहां उन्होंने कक्षा 12वीं में बायोलॉजी की क्लास ली एवं बच्चों को अनुवांशिकी के पाठ का अध्ययन कराया 12वीं के छात्र-छात्राओं का स्तर बहुत ही कमजोर पाया गया सामान्य से प्रश्नों के उत्तर देने में छात्र-छात्राओं पसीने छूट गए।

स्कूल में छात्रों को पढ़ाते एसडीएम यादव।
एसडीएम ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि यह तुम्हारी कमजोरी है इसका खामियाज़ा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ेगा। शिक्षक पूरी ईमानदारी और मेहनत से छात्र-छात्राओं को पढ़ाए ताकि वे स्वयं का और समाज का भला कर सकें। विद्यालय में यद्यपि कक्षाएं व्यवस्थित रूप से चलती हुई पाई गई
[ad_2]
Source link









