Home मध्यप्रदेश FIR lodged against former manager of primary cooperative institution | प्राथमिक सहकारी...

FIR lodged against former manager of primary cooperative institution | प्राथमिक सहकारी संस्था के पूर्व प्रबंधक के खिलाफ FIR दर्ज: खाद और ब्याज की राशि में गबन करने का आरोप था – shajapur (MP) News

64
0

[ad_1]

शाजापुर जिले की सुनेरा पुलिस ने शिकायती आवेदन मिलने पर प्राथमिक सहकारी संस्था के पूर्व प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। सुनेरा थाना प्रभारी ने बताया फरियादी बलवंत भिलाला प्रशासक प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्याद

Google search engine

.

शिकायती आवेदन के बाद प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित रसूलपुर मुख्यालय जलौदा के पूर्व संस्था प्रबंधक चंदर सिंह वर्मा द्वारा जिन्हें सेवा से अलग किया जा चुका है। इनके द्वारा 12 अगस्त 2021 में खाद मद में 12 लाख 7 हजार 695 और सिलक में कमी 50 हजार 58 का गबन किया था।

मूल राशि 12 लाख 57 हजार 753 और ब्याज 63 हजार 450 कुल 13 लाख 21 हजार 203 की राशि का गबन किया था। गबन की शिकायत होने पर चंदर सिंह वर्मा को सेवा से अलग कर दिया था। इसके बाद वर्मा की ओर से गबन की हुई राशि में करीब 9 लाख 60 हजार रूपए जमा करवाएं। इसके साथ ही बची राशि ब्याज सहित करीब 8 लाख से अधिक बकाया है। प्रशासक की ओर से दिए गए शिकायती आवेदन के आधार पर चंदर सिंह वर्मा के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here