Home मध्यप्रदेश One died due to bullet injury in a fight, two injured by...

One died due to bullet injury in a fight, two injured by axe: It was said that it was a sudden attack while sowing paddy in the field, police is investigating | बंदूक और फरसे से हमला, एक की मौत, दो घायल: शिवपुरी में रास्ते को लेकर सिख समुदाय के दो पक्षों में विवाद – Shivpuri News

42
0

[ad_1]

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के चक्क घुटारी गांव में रास्ते को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में एक ग्रामीण को गोली लगी हैं। वहीं दो ग्रामीण इस झगड़े में गंभीर घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। जहां से गोली लगने से घायल ह

.

चक्क घुटारी गांव के रहने सुक्खा सिंह सरदार ने बताया कि आज, रविवार सुबह मेजर सिंह, सरवन सिंह, दारा सिंह खेत में धान लगाने का कार्य कर रहे हैं। इससे पहले पड़ोसी खेत मालिक ने रास्ते से निकलने को लेकर विवाद किया था। इसके कुछ देर बाद जगतार सिंह, अवतार सिंह, जिंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, भोला सिंह और गुरवेल सिंह हाथ में बंदूक, फरसा और कुल्हाड़ी लेकर आए और अचानक से हमला कर दिया। इस हमले में सरवन सिंह के गोली लगी है। साथ ही दारा सिंह और मेजर सिंह को फरसे से हमला बोलकर कर दिया।

रास्ते में तोड़ दिया था दम, फिर भी किया गया रेफर
बता दें कि तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से गोली लगने से घायल हुए सरवन सिंह को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर से सरवन को मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर का कहना हैं कि सरवन सिंह को मृत अवस्था में मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जबकि सरवन सिंह की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही मौत हो गई थी। इस मामले में कोलारस थाना प्रभारी अजय जाट का कहना हैं कि चक्क घुटारी गांव में झगड़े की सूचना मिली हैं। इस झगडे में एक की मौत भी हुई हैं। वह मौके पर पहुंच रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here