Home मध्यप्रदेश There was no rain in the district in the last 24 hours,...

There was no rain in the district in the last 24 hours, heavy rain is expected today too. So far, more than 266 mm of rain has occurred in the district. | जिले में 24 घंटों में नहीं हुई बारिश: आज भी भारी वर्षा का अनुमान, अब तक 266 एमएम से अधिक बरसात हो चुकी – Neemuch News

37
0

[ad_1]

नीमच जिले में पिछले 24 घण्टे में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है। जबकि शुक्रवार के लिए जिले में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। गरज चमक के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गई थी। हालांकि पिछले कुछ दिनों से तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की जा र

.

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी जिले में भारी बारिश हो सकती है। मानसून ट्रफ मध्यप्रदेश से गुजर रहा है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशर एरिया भी एक्टिव है। इस कारण पूरे प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम है। इससे आगामी कुछ दिनों तक जिले में भारी व अति भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

गौरतलब है कि जिले में 25 जून को पहली बार बारिश ने दस्तक दी थी। मौसम वैज्ञानिक अशोक दामले के अनुसार सिस्टम की वजह से अगले पांच दिन तक प्रदेश में तेज बारिश का दौर बना रहेगा।

बारिश अपडेट
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 जुलाई, सुबह 8 बजे तक पिछले 24 में जिले में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। जिले में अब तक 266.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष 20 जुलाई तक जिले में 395.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।

तापमान अपडेट
शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान पर बादल छाए रहेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here