Home मध्यप्रदेश A boy fell from a tractor-trolley in Sagar and died | सागर...

A boy fell from a tractor-trolley in Sagar and died | सागर में ट्रैक्टर-ट्राली से गिरा लड़का, मौत: रोड निर्माण का काम कर रहा था मृतक, ट्राली से नीचे गिरा तो पेट से निकल गया पहिया – Sagar News

54
0

[ad_1]

अस्पताल से शव ले जाते हुए परिजन। इनसेट में मृतक रामअवतार अहिरवार।

Google search engine

सागर के रहली थाना की बलेह पुलिस चौकी क्षेत्र के में ट्रैक्टर-ट्राली से गिरने के कारण 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना में मृतक के ऊपर से ट्राली का पहिया निकल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया।

.

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे रामअवतार पिता लखन अहिरवार उम्र 16 साल निवासी बलेह को चांदपुर में सड़क का निर्माण कर रहे ठेकेदार ने फोन पर काम के लिए बुलाया। रामअवतार करीब 15 दिनों से सड़क निर्माण का काम कर रहा था। रामअवतार काम के लिए घर से निकला। ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर खैरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान खैरा तिगड्डा पर ब्रेकर पर अचानक ट्रैक्टर-ट्राली उछल गया। जिसमें रामअवतार उछलकर ट्राली से नीचे सड़क पर गिर गया। तभी ट्राली का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। घटना देख साथ में मौजूद लोगों ने उसे उठाया और चाचा के घर छोड़ आए। चाचा तत्काल निजी वाहन कर रामअवतार को रहली अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद रामअवतार को मृत घोषित कर दिया।

पिता लखन अहिरवार ने बताया कि बेटा रोड निर्माण में काम कर रहा था। ठेकेदार का फोन आने पर वह काम पर गया था। तभी वह ट्रैक्टर-ट्राली से गिर गया। पहिया निकलने से उसकी मौत हो गई। ठेकेदार बेटे को गंभीर अवस्था में भाई के घर पर छोड़ गया। उन्होंने कोई इलाज नहीं कराया। निजी वाहन करके हम लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here