Home मध्यप्रदेश 7 month pregnant teenager lost the battle of life | जिंदगी की...

7 month pregnant teenager lost the battle of life | जिंदगी की जंग हार गई 7 माह की गर्भवती किशोरी: करीबी रिश्तेदार ने किया था दुष्कर्म ; ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी किशोरी – Rewa News

52
0

[ad_1]

रीवा में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही 7 माह की गर्भवती किशोरी जिंदगी की जंग हार गई। संजय गांधी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। 4 जुलाई को उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर

Google search engine

.

संजय गांधी अस्पताल के सीएमओ के मुताबिक अस्पताल के डॉक्टर लगातार किशोरी को बचाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन हालत ज्यादा खराब होने के कारण वे सफल नहीं हो पाए। किशोरी को तीन दिनों तक ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया।

पुलिस के मुताबिक किशोरी ने 4 जुलाई को जहर खा लिया था। जिसके बाद उसे संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ 200/2024 धारा 376(2-N) और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिससे आगे की पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे धाराएं बढाई जा सकती हैं। मामले की विवेचना जारी है।

पुलिस के मुताबिक, गर्भवती होने के बाद लड़की अंदर से टूट गई थी। उसे एक ही उपाय नजर आ रहा था कि उसी युवक से शादी कर ले, जिसने उसके साथ रेप किया है। उसने युवक से शादी करने को कहा। वह किशोरी को बाइक से अपने घर मुकुंदपुर ले आया। युवक के घरवालों ने भाई-बहन के रिश्ते का हवाला देकर दोनों की शादी कराने से इंकार कर दिया। लड़की के साथ बुरा बर्ताव करते हुए घर से निकल जाने को कहा। जिसके बाद उसने ये आत्मघाती कदम उठाया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here