[ad_1]
मऊगंज थाना क्षेत्र के पन्नी पथरिया गांव में रविवार काे तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रीवा रेफर कर दिया है।
.
बता दें कि पकरा गांव निवासी वीरेंद्र पुत्र रामलाल पांडे (45) रविवार को बाइक से मऊगंज जा रहे थे। इस दौरान रीवा-बनारस मुख्य मार्ग पर पन्नी पथरिया गांव के पास रीवा से हनुमना की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरा।
मौके पर पहुंचे एमपीआरडीसी के कर्मचारियों की मदद से गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया है।

[ad_2]
Source link









