Home मध्यप्रदेश A severed hand found in the Sunar river | सुनार नदी में...

A severed hand found in the Sunar river | सुनार नदी में मिला कटा हुआ हाथ का पंजा: सागर में थ्रेसर साफ करते समय युवक का कटा था हाथ, नदी में कर दिया था विसर्जित – Sagar News

64
0

[ad_1]

नदी पर पहुंचकर पुलिस ने कटे हाथ के पंजे को जब्त किया।

Google search engine

सागर के रहली थाना क्षेत्र में स्थित सुनार नदी के रिपटा के पास हाथ का कटा हुआ पंजा मिला है। नदी में नहाने गए लोगों ने जैसे ही खून से भरी पॉलीथिन में पंजा देखा तो घबरा गए। लोगों ने तत्काल मामले की सूचना नगर पालिका अध्यक्ष और पुलिस को दी। खबर मिलते ही न

.

दरअसल, बुधवार को सागर के रहली में स्थित सुनार नदी में पॉलीथिन में रखा हाथ का पंजा मिला। पानी के बीच खून से लथपथ पॉलीथिन देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पॉलीथिन देख उसे नदी में वापस बहा दिया। इसी बीच आसपास के लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष देवराज सोनी को घटनाक्रम की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस की टीम फिर नदी पर पहुंची और पॉलीथिन में रखे कटे हुए हाथ के पंजे को जब्त किया। उसे जांच के लिए भेजा गया। वहीं कटे हुए पंजे के संबंध में आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाना शुरू की गई।

सुनार नदी में पॉलीथिन में मिला कटा हुआ हाथ का पंजा।

सुनार नदी में पॉलीथिन में मिला कटा हुआ हाथ का पंजा।

थ्रेसर की सफाई करते समय कटा था युवक का हाथ
रहली थाना प्रभारी आशीष कुमरे ने बताया कि सुनार नदी में एक पॉलीथिन में इंसान के हाथ का कटा हुआ पंजा मिला है। आसपास के ग्रामीणों ने घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद मामले को लेकर पड़ताल की गई। जिसमें पता चला कि यह कटा हुआ हाथ का पंजा ग्राम छिरारी निवासी 27 वर्षीय अरविंद साहू का है। मंगलवार को अरविंद का हाथ थ्रेसर साफ करते समय कट गया था। परिवार के लोग उसे रहली अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। अरविंद के पिता मोहनलाल साहू से जब इस संबंध में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि हाथ पूरी तरह से शरीर से अलग हो गया था, जिसे सागर जाते समय रास्ते में बड़े पुल से सुनार नदी में विसर्जित कर दिया था। पुलिस ने मामले में घायल अरविंद के परिवार वालों को थाने में बुलाया और उनके बयान दर्ज किए हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here