Home मध्यप्रदेश Dispute between two parties after comments on social media | सोशल मीडिया...

Dispute between two parties after comments on social media | सोशल मीडिया पर कमेंट्स के बाद दो पक्षों में विवाद: पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस, 8 को किया गिरफ्तार – Burhanpur (MP) News

56
0

[ad_1]

खकनार थाना क्षेत्र के ग्राम सिरपुर में सोशल मीडिया पर एक नाबलिग के किए गए कमेंट्स के बाद विवाद की स्थिति बन गई। ऐसे में करीब 12-13 लोगों ने मिलकर कुछ लोगों के साथ मारपीट की। जिसमें चार लोगों को चोट आई है। मामला मंगलवार रात का है। पुलिस ने 13 लोगों के

Google search engine

.

बुरहानपुर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार ने बताया मामला खकनार थाना क्षेत्र के सिरपुर का है। एक नाबालिग ने सोशल साइट इंस्टाग्राम पर स्टोरी अपलोड की। इस पर दूसरे पक्ष के युवक ने कमेंट्स किया था। दोनों बाद में बाजार में आए तो उनके बीच धक्कामुक्की हुई थी। इसके बाद 10-12 लोगों ने लाठी, डंडां से हमला कर मारपीट की। जिसमें 4 लोगों को चोट आई।

पुलिस 13 लोगों पर धारा 307 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने कहा जो भी कानून हाथ में लेगा तो उसके खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी।

गांव में पुलिस बल तैनात

घटना के बाद पुलिस ने गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। एसपी ने बताया अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here