Home मध्यप्रदेश Body of a woman missing from her home found naked | घर...

Body of a woman missing from her home found naked | घर से लापता महिला का नग्न अवस्था में मिला शव: दोनों हाथ लुगड़ी से बंधे थे, हत्या की आशंका – Ratlam News

62
0

[ad_1]

रतलाम मेडिकल कॉलेज में मृतिका के परिजनों से चर्चा करती पुलिस।

Google search engine

रतलाम के रावटी पुलिस थाना अंतर्गत गुमशुदा एक महिला का शव नग्न अवस्था में दोनों हाथ बंधे हुए माही नदी में मिला है। महिला की शिनाख्त नहीं होने पर शव को मेडिकल कॉलेज की मर्चुरी रखा दिया था। गुरुवार को महिला की शिनाख्त हो पाई।

.

मृतिका पार्वतीबाई।

मृतिका पार्वतीबाई।

मृतिका का नाम पार्वतीबाई (35) पति थावरसिंह कतीजा निवासी वालिया रुंडी है। 11 जून की शाम महिला के घर पर कुछ मेहमान आए थे। रात 8 बजे वह नोतरा में जाने का बोल मेहमान के साथ घर से निकली थी। सुबह तक वापस नहीं लोटी तो आसपास तलाश की। नहीं मिलने पर 12 जून को रावटी पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस को 12 जून की शाम बोरपाड़ा व शैलेज गांव के बीच माही नदी की पुलिया में एक महिला का नग्न अवस्था में शव होने की सूचना मिली। शव के दोनों हाथ लुगड़ी से बंधे हुए थे। शिनाख्त नहीं होने पर शव को बुधवार देर शाम मेडिकल कॉलेज के मर्चुरी में रख दिया।

गुरुवार दोपहर महिला के शव की शिनाख्त पार्वतीबाई पति थावरसिंह कतीजा निवासी वालारुंडी के रुप में हुई। महिला के परिजन रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौंपा।

मृतिका के साडू सोहन निवासी खागरापाड़ा ने बताया कि जिस दिन पार्वती बाई घर से निकली थी। तब घर मेहमान आए थे। उनमें एक देवीलाल निवासी देवीपाड़ा के साथ दो लोग अन्य थे। मृतिका की बेटी सीमा (18) ने देखा था। उसी ने बताया कि मां देवीलाल व दो अन्य के साथ गई। चूंकि देवीलाल का पूर्व से घर पर आना-जाना था। घर से नोतरा में जाने का बोल कर वह निकली थी। पैर में चांदी की आधा किलो की दो कड़े, हासली व चांदी का कमरबंद भी पहन रखा था।

पति का हो चुका है निधन

सोहन ने बताया मृतिका के पति का तीन साल पहले निधन हो चुका है। पांच बच्चे है। जिनमें चार लड़किया व एक लड़का है।

रावटी थाने के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि गांव बोरपाड़ा के सरपंच ने डीएस डामोर ने नदी में अज्ञात लाश होने की सूचना दी थी। शव को मेडिकल कॉलेज में रखवाया था। जिस तरह से शव नग्न अवस्था में होकर दोनों हाथ बंधे मिले है, प्रारंभिक जांच में हत्या होना प्रतीत हो रही है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here