[ad_1]

माधौगंज थाना क्षेत्र के सिंधी कालोनी में बिजली कंपनी और भाजपा नेता में गुरुवार को विवाद हो गया। विवाद भाजपा नेता के घर अचानक मीटर उखाड़ने पर हुआ। भाजपा नेता का आरोपा है कि जब उन्होंने विरोध किया तो बिजली कंपनी के अधिकारी व कर्मचारियों ने घर में घुसकर
.
वहीं बिजली कंपनी के डीई का कहना है कि हम मीटर में रीडिंग कम आने पर उसे चेक करने गए थे। वहां मीटर में गड़बड़ी लगने पर मीटर को लैब में परीक्षण के लिए पैक कर नया मीटर लगा रहे थे तभी भाजपा नेता ने पड़ोसियों को एकत्र कर उन्हें व उनके साथी को बंधक बनाकर मारपीट की। गुरुवार को दोपहर बिजली कंपनी के डीई अजीत राजपूत, जेई महेंद्र गोंडे अमले के साथ कार्रवाई करने पहुंचे थे। यहीं पर आकाश भदौरिया का बिजली कंपनी के अधिकारियों में विवाद हो गया। आकाश भाजयुमो के पूर्व पदाधिकारी है।
भाजपा नेता व अभिभाषक आकाश भदौरिया ने बताया कि उनके घर पर बिजली की ट्रिपिंग हो रही थी। वह शिकायत करने बिजली घर जा रहे थे तभी रास्ते में उन्हें बिजली कंपनी के अधिकारियोें की जीप मिली। उन्होंने उनसे शिकायत की। जीप में सवार अधिकारियों ने कहा कि यह उनका मामला नहीं है। इस पर उनसे बहस हो गई। कुछ देर बाद जब वह जब घर पहुंचे तो बिजली कंपनी के वही अफसर उनके घर का मीटर निकाल रहे थे।
उन्होंने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उस पर ईंट से हमला कर दिया। बाद में उन्होंने पुलिस को सूचना दी और पुलिस के पहुंचने पर हमला करने वालों को पुलिस को सौंप दिया। आकाश ने बताया कि सिर में चोट लगने के बाद पुलिस ने ही उन्हें अस्पताल भर्ती कराया है। इसके बाद उनकी शिकायत लेने कोई नहीं आया।
बिजली कंपनी के डीई अजीत राजपूत ने घटना के संबंध में बताया कि आकाश भदौरिया के नाम पर लगे मीटर की रीडिंग काफी कम आ रही थी इसलिए वह उस मीटर को रुटीन में चेक करने गए थे। घर पर शिवप्रताप सिंह मिले। उन्होंने स्वयं घर को लोड भी नोट कराया। मीटर में गड़बड़ी लगने पर जब लगे मीटर को लैब में चेक कराने के लिए पैक कर मीटर बदला जा रहा था, तभी आकाश भदौरिया वहां आ गए। वह स्वयं को भाजपा नेता व वकील बताते हुए गाली गलौज करने लगे।
खुद को ईंट मारकर पड़ोसियों को एकत्र कर उन्हें बंधक बनाकर 12-15 लोगों ने मारपीट की। इसी दौरान उनके जेई महेंद्र गोंडे ने डायल 100 को फोन किया और पुलिस के पहुंचने पर वह थाने पहुंचे। डीई अजीत राजपूत ने बताया कि उन्होंने घटना के संबंध में थाने में शिकायत कर दी है।
[ad_2]
Source link









