[ad_1]

राजधानी भोपाल की महिला थाना पुलिस ने महिला आरक्षक की शिकायत पर पति समेत सास-ससुर व जेठ के खिलाफ दहेज दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। आरोपियों ने दहेज में 10 लाख रुपए नगद व कार की मांग पूरी नहीं करने पर महिला आरक्षक व दोनों बच्चों को घर से निकाल दि
.
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जल्द नोटिस जारी करेगी। पुलिस के मुताबिक सजग प्रहरी परिसर नेहरू नगर पुलिस लाइन निवासी 36 साल की महिला पुलिस विभाग में आरक्षक हैं। साल 2020 में उनकी शादी बैतूल में हुई थी।
पति प्राइवेट नौकरी करता था लेकिन बाद में उसने काम करना भी छोड़ दिया। महिला आरक्षक ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी पति समेत सास-ससुर व जेठ दहेज में दस लाख रुपए नगद व कार लाने की मांग कर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे।
जब उसने मांग पूरी करने से इनकार कर पुलिस में शिकायत करने की बात की तो आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया। महिला आरक्षक अपने दो बच्चों के साथ मायके रह रही हैं।
गृहस्थ जीवन बचाने के लिए महिला आरक्षक ने समझौता करने का हर संभव प्रयास किया लेकिन आरोपी दहेज की मांग को लेकर अड़े रहे। तंग आकर पीड़िता ने महिला थाने जाकर प्रकरण दर्ज करा दिया।
[ad_2]
Source link









