[ad_1]
जिले के तापमान में लगातार वृद्धि से लोगों को अब भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बीते 3 दिनों में पारा 45 डिग्री पार हो गया है। जिससे दिन के जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।
.
शुक्रवार को नीमच जिले का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। जिसमें गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को अधिकतम ओर न्यूनतम तापमान में मामूली कमी देखी गई। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन के वक्त हीटवेव लू चलने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 25-26 मई तक भीषण गर्मी रहेगी। आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इसमें दिन का तापमान 43 से 46 डिग्री तक रहेगा। इसके बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से नौतपा में राहत मिल सकती है। जिसके चलते बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है 26 मई के आसपास इसकी संभावना है।


[ad_2]
Source link









