Home मध्यप्रदेश But I hung it up… | इंदौर; मंगेतर ने घर आकर बदलसूकी...

But I hung it up… | इंदौर; मंगेतर ने घर आकर बदलसूकी की तो किया सुसाइड: युवती के पिता का आरोप- बेटी को मारा, दांत तोड़े और फंदे पर टांग दिया.. – Indore News

62
0

[ad_1]

इंदौर के चंदन नगर में एक मंगेतर ने अपनी होने वाली पत्नी से देर रात घर जाकर विवाद किया। दरवाजा नहीं खोला तो घर पर पत्थर फेंके। फिर घर में घुसकर मारपीट करते हुए मोबाइल छीनकर ले गया। इसके बाद युवती ने सुसाइड कर लिया। युवती की मौत के दूसरे ही दिन पुलिस न

Google search engine

.

चंदन नगर पुलिस के मुताबिक गांधी पैलेस निवासी मोना (22) पुत्र महेश विश्वकर्मा का शव बुधवार सुबह फंदे पर लटका मिला। मोना ने सुसाइड किया तब पिता महेश घर पर नहीं थे। वे सुबह लौटे तब बेटी के सुसाइड का पता चला। उन्होंने सूचना देकर पुलिस को बुलाया।

पिता महेश ने आरोप लगाया कि मंगलवार की रात पूरा परिवार रणजीत हनुमान दर्शन के लिये गया था। बेटी ने काला सूट पहना था। रात में बेटी इसी सूट में सोई थी। सुबह जब वह फंदे पर लटके दिखी तो उसके कपड़े दूसरे थे।

महेश ने आरोप लगाया कि होने वाले दामाद देवेंद्र निवासी गांधी पैलेस आधी रात को घर आया था। उसने घर पर पत्थर फेंके, बेटी को पीटा, उसके आगे के दांत भी तोड़ दिए। देवेन्द्र ने उसके साथ मारपीट कर फंदे पर लटकाया है। वह मेरी बेटी को मारकर चला गया।

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि रात 2.30 बजे होने वाला दामाद देवेंद्र आया था। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ है। पड़ोसियों ने ये सीसीटीवी पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस ने देवेन्द्र से पूछताछ की तो उसने कहा कि वह मोबाइल छीनकर लाया और तोड़ भी दिया। पुलिस ने बुधवार देर रात देवेन्द्र पर आत्महत्या के लिये उकसाने के मामले में केस दर्ज कर लिया।

देवेन्द्र और मोना की सगाई का फोटो

देवेन्द्र और मोना की सगाई का फोटो

5 माह पहले हुई थी सगाई
मोना के पिता ने बताया कि देवेन्द्र फर्नीचर का काम करता है। देवेन्द्र और वह एक ही समाज से हैं। देवेन्द्र बेटी को पंसद करता था। लेकिन उसकी मां ने शादी करने से इनकार दिया था। इसके बाद देवेन्द्र ने परिवार पर मोना से शादी के लिये दबाव डाला। इसके बाद दोनो की सगाई करवा दी।

ये खबरें भी पढ़ें

जरूरत की खबर- कान में चला गया पानी:हो सकता है इयर इन्फेक्शन, नहाते समय बरतें सावधानी, कान को नहीं चाहिए साबुन-पानी

स्पॉटलाइट- युवाओं के दिमाग पर ये कैसा असर:झूठी खबरों के जाल में फंसकर कर रहे वोट, खतरनाक है ये ट्रेंड

सिंहस्थ के पहले उज्जैन में बनेगी स्पिरिचुअल सिटी:150 एकड़ में बनेंगे 12 ज्योतिर्लिंग, मॉल, उद्देश्य- धार्मिक टूरिज्म बढ़ाना

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here