[ad_1]

श्रीहनुमान लीला-नाट्य
- श्रीराम मंदिर अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर आज शाम 7 बजे रवींद्र भवन परिसर में चंद्र माधव बारीक के निर्देशन में श्रीहनुमान लीला-नाट्य की प्रस्तुति होगी।
वर्दी का संगीत
- गणतंत्र दिवस के मौके पर बोट क्लब पर शाम 5 बजे मध्य प्रदेश पुलिस बैंड की संगीतमय प्रस्तुति होगी।
हनुमान चालीसा
- जनजागृति समिति भोपाल द्वारा अयोध्या बाइपास स्थित टनाटन ढाबे के पास दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक राम भक्तों द्वारा सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा।
छाया चित्र प्रदर्शनी
- संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय मध्य प्रदेश द्वारा ‘राम विश्व पटल पर’ चित्र प्रदर्शनी राज्य संग्रहालय में आज सुबह 10:30 बजे शुरू होगी, यह प्रदर्शनी 25 जनवरी तक चलेगी।
फिल्म प्रदर्शन
- शौर्य स्मारक में आज शाम 4 बजे सैन्य फिल्म ‘ सर्विस अवर क्रीड ‘ का प्रदर्शन किया जाएगा। फिल्म देखने के लिए शौर्य स्मारक का टिकट लेना पड़ेगा।
संगीतमय सुंदरकांड पाठ
- अशोका ऐनक्लेव के पिप्लेशवर महादेव मंदिर अप्सरा टॉकीज के पास संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन आज शाम 8 बजे किया जाएगा।
भोपाल उत्सव मेला
- भोपाल उत्सव मेला न्यू मार्केट के दशहरा मैदान में चल रहा है।
- यह पूरे जनवरी माह तक चलेगा।
- दोपहर 2 बजे से रात तक चलता है।
शालका प्रदर्शनी
-
मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में जनजातीय चित्रकारों की प्रदर्शनी शुरू हो गई है। भील समुदाय के चित्रकार मुकेश बारिया के चित्रों की यह प्रदर्शनी 30 जनवरी तक चलेगी।
[ad_2]
Source link



