Home मध्यप्रदेश Protest against Ken-Betwa project continues | किसानों ने कलेक्ट्रेट घेरा, कलेक्टर नहीं...

Protest against Ken-Betwa project continues | किसानों ने कलेक्ट्रेट घेरा, कलेक्टर नहीं आए तो लौट गए हजारों किसान

60
0

[ad_1]

छतरपुर (मध्य प्रदेश)36 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छतरपुर आकर केन-बेतवा लिंक परियोजना का लोकार्पण की खबर के बाद विस्थापित किसानों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। 25 सितम्बर को बिजावर के राजा तालाब में हजारों किसानों ने आप नेता अमित भटनागर के नेतृत्व में जल सत्याग्रह किया था। यह जिला के लिए पहला मौका था, जब इतनी बड़ी संख्या में किसानों ने जल सत्याग्रह किया हो।

वहीं मंगलवार को किसान कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के लिए 3 घंटे से ज्यादा इंतजार करते रहे। जब कलेक्टर नहीं आए तो किसानों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर का कहना है कि केन-बेतवा लिंक परियोजना किसान और आदिवासियों के शोषण की परियोजना है। इसमें प्रशासन की मनमानी व भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। प्रशासन द्वारा परियोजना में लोगों के संवैधानिक अधिकारों की हत्या की जा रही है, जिस कारण किसी भी सवाल का जवाब कलेक्टर के पास नहीं है, इसलिए वह लगातार बचने की कोशिश करते रहते हैं, जो की निंदनीय है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here