Home मध्यप्रदेश Jan Aakrosh Yatra reached Neemuch late by 4 hours | जीतू पटवारी...

Jan Aakrosh Yatra reached Neemuch late by 4 hours | जीतू पटवारी ने सभा में प्रदेश सरकार और शिवराज पर बोला हमला

64
0

[ad_1]

नीमचएक घंटा पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। 19 सितंबर से मालवा क्षेत्र में यह यात्रा मंजसौर से प्रारंभ हुई। भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जनता से आशीर्वाद मांग रही है, तो कांग्रेस भी भाजपा सरकार की खामियां बताने जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। भाजपा ने प्रदेश में 5 जिलों से जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की थी। जिसमें एक नीमच से एक यात्रा प्रारंभ हुई थी। इस यात्रा को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

यात्रा के दूसरे दिन जिले की रामपुर तहसील में इस यात्रा पर हमला भी हो गया था जिससे यात्रा काफी सुर्खियों में आ गई थी। जहां भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए जनता को सरकार की उपलब्धियां गिनवा रही है। तो इसके जवाब में कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा की शुरू कर फि है। यह यात्रा मालवा क्षेत्र के मंदसौर से शुरू की गई। कांग्रेस मंदसौर से जनकपुरुष यात्रा शुरू कर किसानों को संदेश देना चाहती हैं कि वह किसानों के साथ हैं क्योंकि मंदसौर किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि रही है जिसके जरिए पिछली बार कांग्रेस में जबरदस्त प्रदेश में किसानों का समर्थन हासिल किया था।

उधर जन आक्रोश यात्रा ने तय समय से करीब 4 घंटे देरी से नीमच जिले में प्रवेश किया। दोपहर 3.30 बजे यात्रा पहुंचनी थी, लेकिन शाम देर शाम करीब नीमच नगर पर पहुंची। नीमच नगर के प्रमुख मार्गों पर से यात्रा गुजरी। जिसमें जीतू पटवारी ने रोड शो किया। करीब 1 घंटे यह रोड शो नीमच शहर में किया गया। इसके बाद शहर के खुर्शीद टॉकीज के सामने सभा को संबोधित किया।

शिवराज सरकार की नाकामी गिनाई

कांग्रेस पार्टी की जन आक्रोश यात्रा नीमच पहुंची। जिसका नेतृत्व विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने किया। उन्हें को सुनने बड़ी संख्या में कांग्रेसियों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। जीतू पटवारी ने सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर कई आरोप लगाए और कहा कि लाड़ली लक्ष्मी शिवराज सिंह चौहान को अब याद आ रही है कोरोना के समय गैस सिलेंडर 1150 का था अब 450 रुपये का हो गया क्योंकि चुनाव है। शिवराज जी बताए कि इतने सालों से सरकार चलाई वो 500 रुपए कहां गए तब क्यों लाड़ली बहाना याद नहीं आई। किसानों के मामले जब मैंने विधानसभा सभा में उठाए तो ये नीमच विधायक ही है दिलीप सिंह परिहार जिन्होंने ने विरोध किया।

जीतू ने व्यंग्यात्मक अंदाज़ मे कहा कि नीमच विधायक जब चुनाव जीत कर भोपाल आये तब 70 किलो वजन था अब 110 किलो हो गया है। मूछे काली करवा कर घूमते हैं, कभी आम लोगो की परेशानी समझी क्या मंडी 20 दिनों से बंद है, मगर विधायक ने कभी व्यापारियों से नहीं पूछा की क्या परेशानी है। पटवारी ने कहा कि आप लोग नीमच मे ऐसे निष्क्रिय विधायक को चुनोगे जिसने 20 सालों में नीमच की सबसे जटिल समस्या बंगला बगीचा का हल अब तक सही ढंग से नहीं निकाला हो। आज 50 हजार लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। कमलनाथ जी के 11 वचन है वो सरकार बनते ही पूरे होंगे। वही सभा को मंचासीन वरिष्ठ नेताओं और अतिथियों के द्वारा भी संबोधित किया गया।

जीतू पटवारी के साथ कांग्रेस के प्रदेश सहप्रभारी कुलदीप इंदोरा, विधायक दिलीप गुर्जर, पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, जिला प्रभारी नूरी खान, जिला काँग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, सहित कई टिकट के दावेदार नेता मंचासीन थे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here